रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ईडी (ED) से पूछताछ से लेकर कानून व्यवस्था के सवालों का जवाब मीडिया से रूबरू होकर अपने ही चिर परिचित अंदाज में देते नजर आए। आजम खान (Azam Khan) अपने कुछ मुकदमों मे रामपुर की स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट में तय तारीख पर हाजिर होने आए थे। हालांकि यह बात अलग है कि जज के छुट्टी पर होने के चलते उनको कोर्ट से अगली तारीख मिल चुकी है।

सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के मुताबिक कुछ तो सरकारी लोगों पर भी मुकदमे होना चाहिए। या सब हम पर ही होंगे। सब ओपोजिशन वालों पर ही होंगे। ईडी के सवाल पर आजम खान ने कहा कि ईडी, एबीसीडी जो भी बुलाएगा, जाएंगे। इस पर कुछ नहीं बताएंगे क्या बताएंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर आजम खान ने कहा कि कुछ नहीं हैं। डेढ़ सौ मुकदमे है। इतनी बड़ी कानून व्यवस्था है तो। डीजीसी कमल गुप्ता के मुताबिक आज जनपद न्यायालय में न्यायाधीश छुट्टी पर हैं। उनके कारण ना होने के आज आजम खान अदालत आए थे। उनके साथ उमेंद्र चौहान, वीरेंद्र गोयल, इस्लाम ठेकेदार, सारे मुलजिम आए थे। उनको अगली तारीख दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: 15 जुलाई से चलेगा सघन सदस्यता अभियान

न्यायाधीश के नहीं होने की वजह से कोई कार्यवाही नहीं हुई। अगली तारीख निहित कर दी गई है। किसी में 8 तारीख किसी में 12 तारीख लगा दी गई है। डिस्चार्ज पर बहस होना थी। उसके बाद आदेश होना था। चार्ज बनना था फाइलों पर, लेकिन जज साहब के नहीं होने की वजह से कोई चार्ज नहीं बना। ना कोई बहस हुई। अग्रिम तिथि लगा दी गई है। 8 और 12 जुलाई को इनको फिर दोबारा हाजिर होना पड़ेगा पर्सनल हाजिर होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: योगी जी, हकीकत से रूबरू होइए

Spread the news