अयोध्या: केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद सदियों से चले आ रहे अयोध्या विवाद का पटाक्षेप होता जा रहा है। एक तरफ जहां हिंदुओं के आराध्य देव राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर (Ayodhya Ram temple) के पवित्र गर्भगृह की आधारशिला (sanctum sanctorum) रख दी है। आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह आज अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण (Ayodhya Ram temple) के लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि भारत ने 500 वर्षों का संघर्ष जीता है। बताते चलें कि आज का दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram temple) के लिए एक बहुत खास दिन था। इसी के साथ ही मंदिर निर्माण अब दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बहुत विधि-विधान से गर्भगृह की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षण की 500 वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी जो अब जाकर साकार हुआ है।

इसे भी पढ़ें: खबरों पर यकीन कम होना चिंताजनक

2023 तक पूर्ण होने की उम्मीद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। आधारशिला रखने के बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में शामिल सभी संतों व अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। बताते चलें कि अयोध्या में 1 जून यानी बुधवार की सुबह 9 बजे से नक्काशीदार पत्थरों से रामलला के गर्भ गृह का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पहले पत्थर के स्थापित होने के बाद वर्ष 2023 दिसंबर तक गर्भ गृह का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: अनुसूचित जनजाति का सम्मान भाजपा में सुरक्षित

Spread the news