अयोध्या: सोमवार को श्री कृष्ण जन्म भूमि के पक्षकार राजेश मणि त्रिपाठी व राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय सिन्हा के साथ अयोध्या में साधु संतों से मिलकर कृष्ण जन्म भूमि काशी विश्वनाथ संकल्प यात्रा हेतु समर्थन मांगा गया। इस दौरान सभी साधु संतों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। उक्त संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को लेकर 21 सितंबर को लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है, जिसमें हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास सहित बहुत से हिंदूवादी लोग मौजूद रहेंगे।

कृष्ण जन्म भूमि काशी विश्वनाथ संकल्प यात्रा को राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ पूर्ण समर्थ करेगा। श्री कृष्ण जन्म भूमि काशी विश्वनाथ मुक्ति संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए 9 सितम्बर को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज परमहंसी गंगा आश्रम मध्यप्रदेश मिलने हेतु कार्यक्रम तय है।

इसे भी पढ़ें: मैं अपने दिल की धड़कन में तिरंगा ले के चलती हूँ

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही काशी विश्वनाथ आंदोलन तेज हो गया है। मामला कोर्ट में पहुंच गया है। हालांकि इस मामले में भी कोर्अ के रुख के हिसाब से कुछ तय किया जाएगा, लेकिन इसके लिए आवाज उठाने की जरूरत थी, जिसे अब हिंदू संगठन धीरे धीरे बुलंद करना शुरू कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: सकारात्मक मीडिया से बनेगा नया भारत

Spread the news