प्रकाश सिंह

अयोध्या: अयोध्या उत्तर प्रदेश सरकार इस बार दीपोत्सव में अपना ही चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस बार अयोध्या में दीपावली पर 9 लाख दिए जलाने का संकल्प योगी सरकार ने लिया है, जिसकी तैयारियां लगभग 80 फीसदी पूरी हो चुकी हैं। बाकी बची तैयारियां अभी भी जोरों पर हैं। ऐसे में एक लाख दिए गाय के गोबर से बने हैं, जो कि लखनऊ से अयोध्या जा चुके हैं।

Ayodhya Deepotsav 2021

आपको बता दें बीते 4 सालों से अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम बराबर हर वर्ष दीपावली पर होता रहा है। लेकिन इस बार की दीपावली अयोध्या वासियों के लिए कुछ ज्यादा ही खास होने वाली है। इस बार 9 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या। सात लाख 51 हजार दीपक राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे और एक लाख पचास हजार दीपक रामलला प्रांगण समेत प्राचीन मठ मंदिर और कुंडों पर जलाए जाएंगे।

Ayodhya Deepotsav 2021

दीपोत्सव की प्रारंभिक शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से निकलेगी जो राम कथा पार्क तक जाएगी। राम की पैड़ी का रंग रोगन इस बात का जरूर आभास करा रहा है कि आप दीपोत्सव स्थल पर हैं। राम की पैड़ी वही स्थल है जहां योगी सरकार चार बार दीपोत्सव का कार्यक्रम कर चुकी है। इस बार भी 7 लाख 51 हजार दीपक राम की पैड़ी पर जलाकर योगी सरकार अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने में लगी है। तो वहीं दीपक जलाने के लिए 12 हजार वालंटियर्स को तैनात किया गया है। प्रति छात्र 65 दीपक जलाने का टारगेट दिया गया है।

Ayodhya Deepotsav 2021

राम की पैड़ी पर लेजर शो प्रोजेक्टर की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। दीपोत्सव को लेकर संत समाज में भी काफी उत्साह है। संत समाज दीपावली के माध्यम से त्रेता की अयोध्या का दर्शन करते हैं। ज्ञात हो कि जब भगवान राम लंका पर विजय करके अयोध्या लौटे थे तब अयोध्या वासियों ने दीपावली मनाई थी। दीपावली की मुख्य परंपरा यही से शुरू है। इस बार दीपोत्सव में भारत की प्रमुख रामलीला के साथ विदेशी रामलीला का भी मंचन किया जाएगा।

Ayodhya Deepotsav 2021

Ayodhya Deepotsav 2021

Ayodhya Deepotsav 2021

इसे भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, दिया एकता का संदेश

Spread the news