औरंगाबाद: दुष्कर्म समाज का वह धब्बा बनता जा रहा है जिसे जितना रोकने का प्रयास किया जा रहा है यह उतना ही बढ़ता जा रहा है। इस कुकृत्य का शिकार विकृत समाज से अनजान महिलाएं हो रही है। इसी तरह का मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव से सामने आया है। यहां बाजार जा रही युवती को पांच लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की रहने वाली युवती किसी काम से पास के बाजार जा रही थी। रास्ते में कुछ युवक आए और उसके मुंह पर स्प्रे कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवकों ने युवती को सूनसान जगह पर एक कमरे में ले गए, जहां सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद युवकों ने लड़की को जान से मारने की नीयत से गाड़ी में ले जा रहे थे, तभी इसकी भनक उसके घर वालों को लग गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की तत्परता से लड़की को बचा लिया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: टीचर ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

दो फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने पुलिस अधिकारियों को इस घृणित कार्य में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की भी बात की।

इसे भी पढ़ें: पति के सामने महिला से गैंगरेप

Spread the news