प्रतापगढ़: अपना दल एस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार पाल के गृह जनपद प्रथम आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस स्वागत के दौरान अपना दल एस ने अपनी ताकत का भी प्रदर्शन करते नजर आयी। सूबे की राजधानी से निकलने के बाद नवनिर्वाचित अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार पाल का जहां रायबरेली में स्वागत किया गया, वहीं प्रतापगढ़ की सीमा अगई पहुंचते ही पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भव्य स्वागत किया।

इसके उपरांत रामपुर खास, तिना चौराहा, लालगंज, सगरा, लीलापुर, सुखपाल नगर, कटरा चौराहा, भुपियामऊ चौराहा, भंगवा चुंगी, घंटाघर चौक, राजापाल टंकी सहित दर्जनों स्थानों पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल के स्वागत में खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत कर स्नेह के फूल बरसाया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल का काफिला जब शहर पहुंचा तो यहां भी लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक व नवनिर्वाचित अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने शहर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अपना दल एस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत भी दिखाई।

Rajkumar Pal Welcome

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के एतेहाहिक स्वागत व स्नेह से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, प्रज्ञा कुमार सिंह, अरविंद सिंह, डब्बू सिंह, छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह चांसलर आदि मौजूद रहे। स्वागत में जिलाध्यक्ष ब्रजेश पटेल, विधायक जीतलाल पटेल, विधि मंच के प्रदेश पदाधिकारी परमानंद मिश्र, आईटी सेल विपिन पटेल, मिथिलेश पटेल, लक्खू चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल, विश्वनाथगंज विधानसभा अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल, रामपुर खास विधानसभा अध्यक्ष पवन पटवा, रानीगंज विधानसभा अध्यक्ष चंद्रभान पटेल, पट्टी विधानसभा अध्यक्ष लालबहादुर पटेल, सदर विधानसभा अध्यक्ष जीतलाल पटेल, अशोक पाल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, विकास पटेल, बृजेश पाल, निसार खान, सूरज सिंह, सुशील शर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता की राइस मिल में मिली बड़ी बिजली चोरी

Spread the news