बस्ती: रविवार को अपना दल एस की बैठक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक सदस्यता अभियान चलाये जाने पर विचार किया गया। विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिये सदस्यता अभियान आवश्यक है। बताया कि आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक का दायित्व बस्ती मण्डल को मिला है, ऐसे में जिम्मेदारियां बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, सदस्य शिविर लगाकर और घर-घर जाकर सदस्य बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता पार्टी के मजबूती की बुनियाद है। शहर से लेकर कस्बा और गांवों तक 15 सितम्बर तक सदस्य बनाये जायेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों में विधानसभावार जोन, सेक्टर प्रभारियों में दायित्वों का वितरण करते हुये कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान की सफलता के लिये पूरी ताकत से जुट जाय।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षण कौशल का विकास अनिवार्य

बैठक में मुख्य रूप से अपना दल एस के रामजी यादव, रमेश चन्द्र गिरी, झिनकान चौधरी, प्रदीप पटेल, अनिल चौधरी, लवकुश चौधरी, रामसजीवन द्विवेदी, रविन्द्र चौधरी, लालचंद चौधरी, राम सिंह पटेल, निसार अहमद, रामजीत पटेल, अमरेन्द्र प्रताप, राजकपूर सोनी, प्रमोद कुमार पाल, विकास चौधरी, अरूण चौधरी, प्रवेश वर्मा, संजय चौधरी, शिव कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, वेद प्रकाश चौधरी, रामकुमार पटेल, राकेश पटेल, अभिषेक आर्य, राजमणि पटेल आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: सपा सदस्यता अभियान से ही पूरे होंगे लक्ष्य

Spread the news