आगरा: बदमाश पुलिस के लिए हमेशा चुनौती रहे हैं। सरकार कानून व्यवस्था को चाहे जितना चुस्त दुरुस्त करने के दावे कर ले, लेकिन पुलिस की लापरवाही सारे दावे पर पानी फेरने के लिए काफी है। आगरा में बदमाशों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर जहां पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है वहीं कानून व्यवस्था की भी पोल खोल दिया है। शनिवार को दिनदाहड़े हुई इस लूट की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यहां मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में चार बदमाश घुस गए और असलहा लहराते हुए 17 लाख का सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले यहां के स्टाफ को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस के अधिकारी लूट की घटना के बारे में यहां के स्टॉफ से जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि शहर के थाना कमलानगर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे के करीब हथियारों से लैस चार बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में घुस आए। बदमाशों को शाखा के अंदर देखकर यहां के स्टाफ में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाने की कोशिश की पर बदमाशों ने गोली मार देने की धमकी देकर सबको शांत करा दिया।

इसे भी पढ़ें: अनीता से मिलीं प्रियंका, चुनाव के दौरान हुई थी अभद्रता

इसके बाद बदमाशों ने पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। स्टॉफ के मुताबिक करीब 20 मिनट तक चली लूटपाट में बदमाशों ने यहां से 17 किलो सोना और पांच लाख से ज्यादा का कैश लूट लिया। इसके बाद गोल्ड लोन कंपनी की शाखा का गेट बंद करके भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने लोगों की मदद से बाहर का गेट खुलवाया और पुलिस को लूट की घटना की जानकारी दी। शहर में दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात की खबर पाते ही एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद समेत कई अधिकारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां स्टाफ से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। वहीं दिन दहाड़े हुई इतनी बड़ी वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें: छात्रा का प्रधानाचार्य कर रहा था रेप, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा

Spread the news