Agra: अनजाने प्यार का खौफनाक अंजाम सामने आते रहते हैं, बावजूद इसके युवा पीढ़ी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। बढ़ते महिला अपराधों के बीच जहां लड़कियों को लगातार सतर्क किया जा रहा है, वहीं कुछ लड़कियां ऐसी हैं जो परिवार से ऊपर होकर मनमर्जी से प्रेम करना और कहीं घूमना अपना अधिकार समझती है। समस्या तब होती है, जब ऐसी लड़कियों के साथ कोई अनहोनी हो जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां युवती के दोस्त ने धोखे से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए बल्कि अपने दोस्त से भी उसका रेप करवाया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के जंगल में दरिंदगी की शिकार किशोरी के हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने दोस्त के धोखे का शिकार हुई है। उसके दोस्त ने मिलने के लिए उसे बुलाया था और बाद में जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त को भी सौंप दिया। गौरतलब है कि सिकंदरा के जंगल में 10 मार्च को 14 वर्षीय किशोरी लहूलुहान हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था और हत्या की कोशिश भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने डावली गांव निवासी आरोपी गणेश और संतोष को जेल भेजा था। सोमवार को किशोरी की हालत में सुधार होने पर महिला दरोगा ने उसके बयान दर्ज किए।

इसे भी पढ़ें: कोर्ट का पुलिस से सवाल, अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे कहां लापता हो गए!

घर छोड़ने के बहाने ले गया था जंगल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोरी ने बताया कि उसके दोस्त गणेश ने बात करने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। इसके लिए उसने उसके घर के नंबर पर कॉल किया था। जब वह उससे मिलने आई तो उसे बाइक पर बैठाकर रुनकता में रेस्टोरेंट ले गया। इसके बाद वह उसे गांव के पास छोड़ने की बात कहकर जंगल में ले गया। यहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद में गणेश का दोस्त भी आ गया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो दर्द वह दर्द से तड़पने लगी थी। दर्द इतना तेज था कि वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। किसी तरह जंगल से बाहर निकली और लोगों से मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि अब किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हलाला के डर से हिंदू लड़कों से रचाई शादी

Spread the news