नई दिल्ली: अपने कामों और बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हमशक्ल ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके हमशक्ल मिल जाते हैं, हूबहू हमशक्ल मिलना आश्चर्यजनक तो होगा ही। जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले गौरव गुप्ता की, जिन्हें कुछ लोग यहां का अरविंद केजरीवाल कहते हैं। गौरव गुप्ता यहां चाट, पापड़ी और दही बड़े की दुकान चलाते हैं। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शक्ल होने के नाते इन दिनों वह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

https://twitter.com/mb33422903/status/1446997831189811203

गौरव गुप्ता को देखकर कोई भी चौक जाएगा, क्योंकि उनके और अरविंद केजरीवाल में अंतर तय कर पाना थोड़ा मुश्किल है। गौरव गुप्ता काफी हद तक केजरीवाल से मिलते जुलते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर गौरव गुप्ता के चाट बेचने का वीडियो वायरल होने के लोग सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह क्या कर रहे हैं। बता दें कि ग्वालियर के बेजाताल के सामने गौरव गुप्ता चाट की दुकान लगाते हैं। उनकी दुकान पर चाट, समोसा व गुलाब जामुन खाने के लिए दूर दूर से लोग आती हैं।

इसे भी पढ़ें: जनता का मिल रहा आशीर्वाद

वहीं खबरों की मानें तो केजरीवाल की हमशक्ल होने की बात पर गौरव गुप्ता का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि वह एकबार उस शख्स से मिले जिसे लोग उन्हें मान रहे हैं। गौरव गुप्ता का हाव भाव और पहनावा भी काफी हद तक केजरीवाल से मैच करता है, यहां तक कि चश्मा भी उसी तरह का है। उन्हें यह अधिकतर लोग दूसरा केजरीवाल कहने लगे हैं, इसलिए वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की तरह अब टोपी भी पहनने लगे हैं। वहीं सोशल मीडिया में छाने के बाद अब गौरव गुप्ता को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: दयाराम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन

Spread the news